{"_id":"69611b1ce3c0bbf1470ec51d","slug":"shamli-61-kg-ganja-recovered-from-the-car-worth-rs-50-lakh-inter-state-smuggler-arrested-a-woman-s-connect-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कार से 61 किलो गांजा बरामद, कीमत 50 लाख, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में एक महिला का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कार से 61 किलो गांजा बरामद, कीमत 50 लाख, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; तस्करी में एक महिला का कनेक्शन
Fri, 09 Jan 2026 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:44 PM IST
सार
नारकोटिक्स टीम और थानाभवन पुलिस ने दभेड़ी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली तो उसमें छह बैग में भरा करीब 50 लाख कीमत का गांजा बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी राजेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने एक कार से 61 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद कर बागपत के छपरौली निवासी तस्कर राजेश को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर से गांजा लेकर सोनीपत सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स टीम और थानाभवन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दभेड़ी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक बलेनो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से छह बैगों में भरा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के अनुसार सहारनपुर में एक महिला द्वारा उसे गांजे की डिलीवरी दी गई थी, जिसे वह सोनीपत में सचिन कुमार निवासी आदर्श नगर, सोनीपत और जगमाल निवासी लीलोन, जनपद शामली को देने जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी गांजा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा कहां-कहां गांजे की सप्लाई की जा रही थी और क्या थाना भवन क्षेत्र में भी इसकी आपूर्ति की जा रही थी।
महिला की भूमिका की भी की जा रही जांच
पुलिस गांजे की डिलीवरी देने वाली महिला की भूमिका की जांच कर रही है। बरामदगी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, बलेनो कार और अन्य जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस गांजे की डिलीवरी देने वाली महिला की भूमिका की जांच कर रही है। बरामदगी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, बलेनो कार और अन्य जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।