फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shamli: 19 youths escaped from the Jeevan De-addiction Centre by breaking through the window bars; families cr

Shamli: जीवन नशा मुक्ति केंद्र का जंगला तोड़कर भाग गए 19 युवक, परिजनों ने किया हंगामा; पांच मिले

Fri, 19 Jun 2026 09:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 19 Jun 2026 09:21 PM IST
सार

शामली के गांव लिलौन में जीवन नशा मुक्ति केंद्र में युवकों का उपचार चल रहा है। 19 युवकों जंगले में चादर फंसाई और उसे खींचकर तोड़ दिया। तलाश में पांच युवक मिल गए हैं, जबकि 14 का शुक्रवार देर शाम तक पता नहीं चला था। 

विज्ञापन
Shamli: 19 youths escaped from the Jeevan De-addiction Centre by breaking through the window bars; families cr
नशा मुक्ति केंद्र पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र से 19 युवक जंगला तोड़कर भाग गए। केंद्र संचालकों ने भागदौड़ कर पांच युवकों को पकड़ लिया, जबकि 14 की तलाश की जा रही है। परिजनों ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

 

Shamli: 19 youths escaped from the Jeevan De-addiction Centre by breaking through the window bars; families cr
केंद्र पर पहुंच परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले के गांव लिलौन स्थित जीवन नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक उपचार के लिए भर्ती हैं। ये निजी नशा मुक्ति केंद्र है। बृहस्पतिवार देर रात केंद्र के ऊपरी मंजिल पर रह रहे युवकों ने जंगले की जाली में चादर फंसाई और उसे खींचकर जंगला तोड़ दिया। इसके बाद 19 युवक गली में कूदकर भाग गए। 
इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक व कर्मचारियों में खलबली मच गई। संचालकों ने युवकों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पांच युवक मिल गए हैं, जबकि अन्य 14 युवकों के बारे में शुक्रवार देर शाम तक पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: 19 youths escaped from the Jeevan De-addiction Centre by breaking through the window bars; families cr
सीसीटीवी देखते। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र में भर्ती युवकों के परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया और केंद्र संचालकों पर इसकी जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी युवक के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली। केंद्र पर पहुंचे बुढ़ाना क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर निवासी सोहन सिंह ने बताया कि वह केंद्र पर भर्ती अपने भाई से मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंचा था। उसने अपने भाई के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि वह यहां से भाग गया है। सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। पांच युवक मिल गए हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

Shamli: 19 youths escaped from the Jeevan De-addiction Centre by breaking through the window bars; families cr
केंद्र पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
नशा मुक्ति केंद्र से 19 युवकों के भागने के मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। सुरक्षा के नाम पर वहां केवल एक कर्मचारी की ड्यूटी होना बताया गया।

नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने ये कहा
नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका पारूल बेनीवाल का कहना है कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा की व्यवस्थाएं केंद्र में हैं। कुछ युवकों के लिए बेड गर्मी के कारण नीचे लगा रखे हैं। बाकी 19 युवक ऊपर थे। पांच युवक मिल गए हैं। बाकी की तलाश पुलिस व परिजनों के सहयोग से की जा रही है।

ये भी देखें...
UP:  'चाहे गोली चलवा दे प्रशासन, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर कट बनवाकर रहेंगे', बागपत में भाकियू की चेतावनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed