फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamanli mill's crushing session begins

शामली मिल का पेराई सत्र शुरू

Tue, 24 Oct 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 24 Oct 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shamanli mill's crushing session begins
suger mill - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  गन्ना मूल्य घोषित हुए बिना जिले की सरशादीलाल समूह की अपर   दोआब शुगर मिल का हवन-पूजन के साथ-साथ गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। सोमवार को शामली चीनी मिल ने 93 हजार, थानाभवन मिल ने भी अपने नए पेराई सत्र के लिए 30 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया है।  
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 11 बजे  सरशादीलाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल के केन यार्ड में पूजन कराया गया। सरशादीलाल समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक लाला रजत लाल, मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल, वरिष्ठ अधिशासी निदेशक आरबी खोखर, सहायक प्रबंधक दीपक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


रजत लाल, प्रबंध निदेशक राहुल लाल, मिल के वरिष्ठ अधिशासी निदेशक आरबी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, अतिरिक्त महाप्रबंधक नरेश कुमार, प्रबंधक कर्णपाल सिंह, सहायक प्रबंधक दीपक राणा, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन वीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह मलिक, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विनोद मलिक, गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, देशपाल राणा समेत किसानों ने केन        यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मिल में गन्ना लाने वाले बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली वाले किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती, शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार, समिति के पूर्व डायरेक्टर राजीव शास्त्री, डायरेक्टर विनोद कुमार, मनोज मालेंडी, पुष्पेंद्र निर्वाल, सतेंद्र, रविंद्र आदि       मौजूूूूद रहे।

 शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि सोमवार को शामली चीनी मिल ने गेट, सेंटर का 93 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी किया है। थानाभवन चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ आगामी 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है। थानाभवन मिल ने भी सोमवार को 30 हजार क्विंटल का इंडेट जारी किया।


जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल चलाने के लिए गन्ना इकट्ठा किया जा रहा है। गन्ना इकट्ठा होने के बाद मिल को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान की पर्ची पर यह लिखा जाएगा कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ने का मूल्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed