फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamali's picture will change with the cost of crores

करोड़ों की लागत से बदलेगी शामली की तस्वीर

Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 24 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shamali's picture will change with the cost of crores
UP Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी दिवस के मौके पर जिले में जल निगम व जिला पंचायत की चार परियोजनाओं का शिलान्यास व सात परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ऋणमाफी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को अपने आपको को बचाने के लिए विकसित करना होगा। जलदोहन को रोकने के लिए कार्य करना होगा। सिंचाई परियोजनाओं को लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन ऊर्जावान रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन


 बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि शासन किसानों को मंडियों से
विज्ञापन

जोड़ने का काम तेजी से कर रही है। जनपदस्तर पर संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। महिला हेल्पलाइन, कृषक दुघर्टना बीमा योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, सौभाग्य योजना डार्क जोन पर नलकूप बिजली कनेक्शन दिए जाने की अनुमति पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिले के अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रतिदिन जिम्मेदारी से कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकास योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से इंसानियत और भाईचारे बनाए रखने का आह्वान किया। प्रभारी सीडीओ व डीडीओ बलराम कुमार ने मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना व उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने कृषि विकास योजना से अवगत कराया।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन प्रवीण कुमार जैन ने रिम-धुरा उद्योग पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुुख्यमंत्री समग्र विकास योजना पर प्रकाश डाला।


शिक्षा विभाग की ओर से बेटी बचाओ कार्यक्रम व कस्तूूरबा गांधी विद्यालय, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ीश्याम की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों को मनमोह लिया। इस मौके पर भाजपा प्रसन्न चौधरी, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एडीएम शिव बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर, एसडीएम विनोद कुमार, ऊन एसडीएम दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन अजय बाबू शर्मा ने किया। यूपी दिवस समारोह में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, बेसिक शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल मौजूद नहीं रहे।  

जिले के शिलान्यास योजना की सूची
1- शामली नगर में पेयजल संयोजन एवं प्रणाली का कार्य  
2- कुड़ाना से गोहरपुर वाली सड़क पर मिट्टी- ख्ड़ंजा  
3- शेखपुुरा गांव मिट्टी- खड़ंजा कार्य
4- पिडोरा गांव में ऊन थानाभवन रोड मिट्टी खड़ंजा
5- गोहरनी गांव में भैंसवाल रोड पर मिट्टी खड़ंजा

लोकार्पण होने वाली विकास परियोजना 
1- राजकीय इंटर कालेज उमरपुर
2- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पंजीठ  
3- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना मलक पुर  
4- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना काजीपुर-  
5- किसान कल्याण केंद्र झिंझाना  
6- जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण
7- पिंडौरा जहांगीर में पेयजल योजना कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed