फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shahrukh's connection with Kairana and Jhinjhana will be searched

तलाशा जाएगा शाहरुख का कैराना और झिंझाना से कनेक्शन

Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh's connection with Kairana and Jhinjhana will be searched
तलाशा जाएगा शाहरुख का कैराना और झिंझाना से कनेक्शन
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में हिंसा के दौरान कांस्टेबल पर पिस्टल तानने के आरोपी शाहरुख का कैैराना और झिंझाना से कनेक्शन बताया जा रहा है। इसी लिहाज से दिल्ली पुलिस की टीम के आने की चर्चा दिनभर चलती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी दिखाई थी लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया गया कि उसे शामली जिले के किस कस्बे, मोहल्ले से और किसके यहां से पकड़ा गया। इस संबंध में न तो क्राइम ब्रांच की तरफ से कोई जानकारी मिली ना ही स्थानीय पुलिस की तरफ से। बुधवार को कैराना कस्बे में शोर मचा कि शाहरुख की कैराना और झिंझाना कस्बे में रिश्तेदारी है। कैराना कस्बे के एक मोहल्ले में शाहरुख की दूर की मौसी का बेटा रहता है। कस्बे से ही क्राइम ब्रांच ने उसे दबोचा है। हालांकि जिस परिवार के बारे में चर्चा थी, उसके सदस्यों ने शाहरुख से किसी तरह की जान पहचान से ही इनकार कर दिया। शाम के वक्त शोर मचा कि झिंझाना कस्बे के एक मोहल्ले में भी शाहरुख के ननिहाल पक्ष की रिश्तेदारी है। रात को झिंझाना में भी दिल्ली पुलिस टीम के पहुंचने की चर्चा रही।
विज्ञापन

कोट -
दिल्ली पुलिस ने शाहरुख को गोपनीय ढंग से गिरफ्तार किया। शाहरुख को रिमांड पर लेकर कैराना या जिले में कहीं आने की कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed