फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shaher ke baazaaro me bada atikraman

शहर के बाजारों में फिर बढ़ा अतिक्रमण

Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
shaher ke baazaaro me bada atikraman
file - फोटो : amarujala
कुुछ दिन पूर्व प्रशासन और पालिका ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। व्यापारियों ने भी अपना अतिक्रमण खुद हटाकर सहयोग किया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वही हालात बनने लगे है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले कैराना में अतिक्रमण और जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी डा. अमित पाल शर्मा ने अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान पर चुनावी आदर्श आचार संहिता में ब्रेक लग गया। इसके बाद बाजारों में फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है। कई जगहों पर दुकानदार अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के आगे बड़े बड़े लोहे के स्लैब लगा लि है। मुख्य चौक बाजार में रेहड़ी और ठेली वालों से जाम लगने लगा है। रोजाना जाम के बीच लोगों को जूझना पड़ रहा है। बाजार में जाम से ग्राहकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं व्यापारी
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी आरिफ उर्फ भूरा का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से जनता को जाम से राहत जरूर मिली। लेकिन, अभी भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। रेहड़ी और ठेली से समस्या बढ़ गई है। इनकी अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ियां कुआं पर नेशनल बुक स्टोर के मालिक नीटू का कहना है कि अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या कम हुई थी लेकिन अभी भी अतिक्रमण पुरी तरह समाप्त नहीं हुआ। साथ ही रेहड़ी ठेली वालों के लिए अलग स्थान होना जरूरी है।


अभी अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरा नहीं हुआ है। जिन दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नही हटाए वो जल्द ही अतिक्रमण हटा लें। साथ ही नाली से आगे लोहे का बड़ा स्लैब नहीं डाला जाएगा। जल्द ही दोबारा पुलिस बल को साथ लेकर अभियान शुरू कराएंगे। - डा अमित पाल शर्मा, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed