फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shaheed ke parijano ko milegi police ki naukri

शहीद के परिजनों को मिलेगी पुलिस की नौकरी 

Tue, 19 Feb 2019 11:27 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 19 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
shaheed ke parijano ko milegi police ki naukri
file - फोटो : amarujala
पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के आश्रित को पुलिस विभाग में नौकरी मिलेगी। सरकार ने गृह विभाग को नोडल विभाग बताते हुए इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस कार्यालय से इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों शहीदों के परिजनों को आवेदन पत्र भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। शासन ने इस घोषणा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय कुमार के अनुसार सरकार ने इस संबंध में गृह विभाग को नोडल विभाग बनाकर जिम्मेदारी दी है। इसमें पुलिस विभाग आता है। शहीद के एक परिजन को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाएगी।  एसपी के अनुसार पीएसी में आरक्षी,  जेल में बंदी रक्षक, या फायरमैन के तृतीय श्रेणी के पद पर नियुक्ति मिल सकती है। इसके लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है। बनत निवासी शहीद प्रदीप और रेलपार कालोनी निवासी शहीद अमित के परिजनों को नौकरी के लिए आवेदन पत्र दे दिया गया है। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे जिस सदस्य का भी नाम तय करें, उसी का फार्म भरकर आवश्यक कागजातों के साथ भेज सकते हैैं। एसपी के अनुसार परिजन अभी गमी में हैं। उनके फार्म आते ही आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। शासन का प्रयास है जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। एसपी ने बताया कि शहीद के परिजनों में शहीद की पत्नी, बेटा, बेटी, भाई, अविवाहित बहन भी आते हैं। शहीद अमित अविवाहित था। उसके चार भाई हैं। दो भाई ग्रेजुएट भी हैं। शहीद प्रदीप का बड़ा बेटा सिद्धार्थ इंटर की परीक्षा देगा। जबकि उनकी पत्नी शर्मिष्ठा भी इंटर पास है। 
विज्ञापन


अखिलेश सिंह डीएम शामली
परिजनों को आवेदन पत्र भेज दिए गए हैं। उनसे व्यक्तिगत रुप से मिलकर भी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने परिवार में विचार विमर्श के बाद आवेदन देने को कहा है। उसके आते ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed