{"_id":"673b91a9df3872a7e301dd84","slug":"shadow-fog-from-night-till-morning-temperature-dropped-due-to-cold-wind-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131937-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रात से लेकर सुबह तक छाया कोहरा, ठंडी हवा चलने से तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रात से लेकर सुबह तक छाया कोहरा, ठंडी हवा चलने से तापमान गिरा
Tue, 19 Nov 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। कोहरे से एक दिन की राहत मिलने के बाद फिर रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप के नाम पर केवल सूर्यदेवता ही दिखाई दिए। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। उधर, ठंड के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 165 से बढ़कर 190 पर पहुंच गया।
शनिवार को कोहरा हल्का होने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन रात होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। देर रात से लेकर सुबह तक भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से वाहनों की गति धीमी रही। दिन में भी कोहरा छाया रहने और ठंडी हवा चलने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। दोपहर दो बजे सूर्य देवता दिखाई पड़े। चार बजे के बाद फिर से घना कोहरा छाना शुरू हो गया। कोहरे के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 19 को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उधर, जिले में वायु प्रदूषण भी बढ़ गया। सुबह के समय कोहरे के साथ स्मॉग का भी असर देखा गया। स्मॉग के कारण आंखों में जलन की समस्या रही।