फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadab pretended to be Shiva on Facebook and trapped a girl in love trap.

UP: शादाब से शिवा बन प्रेम जाल में फंसाया, राज खुलने पर उड़े युवती के होश, अब मिल रही ये धमकी

Sat, 02 Dec 2023 12:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Dec 2023 12:34 PM IST
सार

Shamli News : शादाब नाम के युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक के मुस्लिम होने का पता चलने पर युवती ने बात करने से इंकार किया तो आरोपी ने धमकी दे डाली।

विज्ञापन
Shadab pretended to be Shiva on Facebook and trapped a girl in love trap.
फर्जी फेसबुक आईडी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शामली में झिंझाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को मेरठ के हर्रा के रहने वाले शादाब नाम के युवक ने फेसबुक पर शिवा नाम की आईडी बनाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक के मुस्लिम होने का पता लगने पर युवती ने बात करने से इनकार किया तो युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी।

विज्ञापन


वहीं, पीड़िता की शिकायत पर झिंझाना थाने में शादाब के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसका संपर्क मेरठ के हर्रा निवासी एक युवक से फेसबुक पर हुआ। युवक ने शिवा नाम से आईडी बनाई हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद प्रेम प्रसंग भी शुरू हो गया। मगर उसे पता चला कि जिससे वह बात कर रही है वह शिवा नहीं शादब है तो उसने युवक से बात करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा

विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने कहा कि यदि उससे बात नहीं की तो उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसपी अभिषेक से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर देर रात हर्रा निवासी शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed