फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shaamli bhorikala marg kaa naamkaran shaheed amit ke naam par hoga

शामली-भौंराकलां मार्ग का नामकरण शहीद अमित के नाम पर होगा

Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 19 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
shaamli bhorikala marg kaa naamkaran shaheed amit ke naam par hoga
file - फोटो : amarujala
जम्मूूू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवान अमित कुमार के नाम पर शामली- भौंराकलां मार्ग का नामकरण होगा। शहीद की प्रतिमा स्थल के लिए 100 गज भूमि का कुड़ाना रोड पर चयन कर लिया गया है। बुधवार को शहीद अमित कुमार की तेरहवीं पर सुबह रेलपार आवास पर हवन यज्ञ  तथा दोपहर बाद शहर के पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में शोकसभा आयोजित  की जाएगी। 
विज्ञापन

पुलवामा में सीआरपीएफ के शामली के शहीद जवान अमित कुमार की तेरहवीं आज होगी। शहीद के पिता सोहनपाल ने बताया कि बुधवार  को सुबह घर पर हवन यज्ञ आयोजित  किया जाएगा। दोपहर दो बजे शहर की पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में शोकसभा आयोजित की जाएगी। एसडीएम सदर प्रशांत भारती ने बताया कि शामली-भौंराकलां मार्ग का नाम शहीद अमित कुमार के नाम पर किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि शामली- भौंराकलां मार्ग पर शहीद अमित कुमार की प्रतिमा स्थल के लिए 100 गज भूमि का चयन किया गया है। उधर, पुलवामा में शहीद हुए शामली के शहीद प्रदीप कुमार, अमित कुमार के आवास पर पहुंचकर जमीयत उलमा-ए हिंद के मौलाना साजिद ने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मौलाना अयूब, मौलाना नजाकत अली, हाजी जहूर हसन, मुफ्ती शाकिर, मौलाना शकील आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं ने शामली के रेलपार स्थित शहीद अमित कोरी के आवास पर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दी। बीना अग्रवाल,  पूनम आर्य, सुबोध तोमर, अनीता बंसल, अमिता आर्य, नीलम आर्य, मीरा वर्मा, निशा, पूनम राणा, अंजलि, शालू आदि ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


शहादत का बदला
 शहीद प्रदीप बनत के यहां पहुंचकर मुजफ्फरनगर से एंटी करप्सन सेल के अनुराग सिंघल, विक्की चावला, मनोज वर्मा, कप्तान सिह, संदीप  रंजन ने शहीद प्रदीप की मां को शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। शहीद के पिता जगदीश से मिलकर ढांढस  बंधाया। सहारनपुर जिले के खालिद खां व नकुड़ के पूर्व चेयरमैन शाहिद खान, शफाकत  आसिफ खा ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।  उत्तर प्रदेश  जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से विकास नगर करनाल रोड पर अमर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संघ पदाधिकारियों,  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौनकर शहीदों के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर योगेश राठी जिला अध्यक्ष खलील अहमद, महामंत्री, राजबीर सिंह, राकेश सीमा देवी, इंदु चौधरी, रश्मि पाठक, श्वेता मित्तल, सोनिया, सत्यवती देवी शर्मा, रेणू चौहान एवं सुधीर कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
शहर के हनुमान धाम के  अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से जांबाज जवानों को  मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वक्ताओं ने पाकिस्तान से बदला लिए  जाने की मांग उठाई है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल, वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष  पंकज गुप्ता, अजय गुप्ता, अरुण बंसल,  अमित गर्ग,  प्रदुमन गर्ग, उत्तम जिंदल, प्रणव गुप्ता,  रवि मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, शुभम, राधेश्याम एडवोकेट,  रोहित गर्ग, डाक्टर विपिन कौशिक,  सचिन गर्ग, हिमांशु, निशिकात संगल, अमित जिंदल,  विजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता,  अनिल उपाध्याय,  अरविंद गर्ग, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल मौजूद  रहे। केमिस्ट ड्रगिस्ट   वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शाम छह  बजे हनुुमान  धाम के निकट शिवानी  मेडिकल पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।  एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महामंत्री  कुलदीप गोयल,  संजय अग्रवाल,  सुभाष तोमर, अमित जिंदल,  शुभम गर्ग,  राजेंद्र गर्ग,  विजय गुप्ता, विनीत गोयल,  आशु बंसल, गौरव जैन, पवन गोयल महेश शर्मा, रोबिन अग्रवाल, पवन सिंघल, योगेंद्र मलिक, अमित मित्तल मौजूद  रहे।  लिलौन गांव में ग्रामीणों ने पुलवामा के शहीदों को  कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजपाल सिह, आकाश दीप उपाध्याय,  गौरव उपाध्याय, मोनी  नाई, एजाज अली, चंद्रपाल, शादाब, सोनू मिस्त्री,  अमित, ओमपाल,जयवीर आदि मौजूद  रहे।


आतंकवाद का पुतला फूंका
सिक्का गांव में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।  आतंकवाद का पुतला फूंककर आतंकवाद का खात्मे की मांग की गई। इस मौके पर नरेश कश्यप, अरुण शर्मा, रामदत्त शर्मा, ओम सिंह, मनीष पुंडीर, अमित, नितीश, विपिन, उमेश पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed