फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven super zones of Kanwar Marg will have six headquarters

जिले में कांवड़़ मार्ग के सात सुपर जोन के बनेंगे छह मुख्यालय

Mon, 11 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seven super zones of Kanwar Marg will have six headquarters
सातवें सुपर जोन में संपूर्ण कांवड़ मार्ग की यातायात व्यवस्था रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लेकर हरियाणा तक सात सुपर जोन के छह, जोन के 19 व सेक्टर के 43 मुख्यालय बनाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेेटों की तैनाती कर दी गई है। 14 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी शुरू हो जाएगी।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पहला जोन मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी की सीमा से एसटी तिराहे तक, जोन मुख्यालय बंतीखेड़ा, दूसरा सुपर जोन एसटी तिराहा से लेकर गुरुद्वारा, रेलवे स्टेशन, बुढ़ाना फाटक, एसटी तिराहा से लेकर साईंधाम तक, इसका सुपर जोन मुख्यालय गुरुद्वारा होगा। शहर के शिव चौक को तीसरे सुपर जोन का मुख्यालय बनाया है। इस जोन में गुरुद्वारा फाटक, शिवचौक, हनुमान धाम से फव्वारा चौक, विजय चौक औेर औद्योगिक चौकी तक रहेगा। बुढ़ाना फाटक से टिटौली तक चौथा सुपर जोन का मुख्यालय विजय चौक बनाया है। औद्योगिक चौकी क्षेत्र से कैराना में यमुना पानीपत सीमा तक पांचवां सुपर जोन का मुख्यालय कैैैराना यमुना ब्रिज बनाया गया है। छठा सुपर जोन में टिटौली से लेकर बिड़ौली करनाल सीमा का मुख्यालय झिंझाना गाड़ी वाला चौक बनाया है। सातवें सुपर जोन में जिले की संपूर्ण यातायात व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के मुताबिक 19 जोन में प्रथम का मुुख्यालय हाथीकरौंदा बस स्टैंड, दूसरे का बनत मुख्यालय, तीसरे का एसटी तिराहा, चौथे जोन का मुख्यालय गुरुद्वारा, पांचवें जोन का मुख्यालय साईं मंदिर, छठे जोन का रेलवे स्टेशन, सातवें जोन का शिवचौक, आठवें का माजरा रोड तिराहा, नौवे का हनुमान धाम तिराहा, दसवें जोन मुख्यालय दिल्ली बस अड्डा, 11वां जोन मुख्यालय विजय चौक, 12वां जोन का टिटौली,13वां जोन का औद्योगिक पुलिस चौकी, 14वां जोन का कैराना,15वां जोन मुख्यालय यमुना ब्रिज, 16वां जोन का गाड़ीवाला, 17वां जोन मुख्यालय सिक्का, 18वां जोन मुख्यालय ऊंचा गांव, 19वां जोन मुख्यालय खंदरावली बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सुपर जोन, जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी 14 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। हरिद्वार से आने-जाने वाले कांवड़ियों पर सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed