{"_id":"618ebbdccf73950167363952","slug":"seven-percent-increase-in-the-income-of-roadways-buses-shamli-news-mrt564586822","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों की आय में सात प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों की आय में सात प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
शामली। यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत शामली रोडवेज डिपो पिछले साल की अपेक्षा सात प्रतिशत अधिक आय प्राप्त की। सहारनपुर रीजन में शामली रोडवेज डिपो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना दो नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक लागू की गई थी। योजना के तहत 23 रोडवेज बसों से दस दिन में 40 लाख 50 हजार रुपये की आय हुई है, जो पिछले साल की अपेक्षा इस साल सात प्रतिशत अधिक है। गत आठ नवंबर को 4.93 करोड़, नौ नवंबर को 4.70 करोड़ रुपये, 11 नवंबर को 4.16 करोड़ रुपये सर्वाधिक आय प्राप्त हुई है। भैयादूज छह नवंबर को सिर्फ 3.68 करोड़ रुपये, भैयादूज से अगले दिन 3.99 करोड़ रुपये और योजना के पहले दिन सबसे दो नवंबर को 3.41 करोड़ की आय हुई है।
एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि शामली रोडवेज डिपो ने पिछले साल की अपेक्षा इस साल दीपावली प्रोत्साहन योजना में सात प्रतिशत की आय में बढ़ोतरी की है। सहारनपुर रीजन में प्रथम स्थान पर आया है। शामली की अनुबंधित बसों का लोड फैक्टर भी सात प्रतिशत अधिक रहा है।