{"_id":"61d0a7985f4cf85a6f77519a","slug":"seven-out-of-78-complaints-disposed-of-shamli-news-mrt571690070","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का पहला संपूर्ण समाधान दिवस, 78 शिकायतों में सात का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का पहला संपूर्ण समाधान दिवस, 78 शिकायतों में सात का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ कैराना/ ऊन । जिले की तीन तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतों में मौके पर सात का निस्तारण किया गया। शामली कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साल का पहला संपूर्ण समाधान दिवस कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता आयोजित किया गया। डीएम जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर 24 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष शिकायतों को समय से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी सुर्कीति माधव, एसडीएम सद बृजेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर के रूप में मणि अरोड़ा, निकिता शर्मा, शिव प्रकाश यादव, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ऊन तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विशु राजा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। 31 शिकायतों में से 2 का निस्तारण मौके पर किया गया। कैराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। एसडीएम के समक्ष 23 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।