{"_id":"5fc933a38ebc3e9bdb0e4c3e","slug":"seven-lakh-shock-to-14-thousand-consumers-shamli-news-mrt5139370191","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार उपभोक्ताओं को सात लाख का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार उपभोक्ताओं को सात लाख का झटका
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। तेल कंपनियों की ओर से रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ाने से जिले के 14 हजार उपभोक्ताओं को सात लाख का नुकसान हुआ है। पूर्व में बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें बढ़े हुए दाम पर ही सिलिंडर मिलेगा। पूर्व में की गई बुकिंग भी निरस्त हो गई हैं। इससे उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग करनी होगी।
तेल कंपनियों की ओर से जिले के करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। तेल कंपनियों ने दो दिसंबर को रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की है। यानी अब उपभोक्ताओं को 592 के बजाए, नई दर के अनुसार 642 रुपये में सिलिंडर मिलेगा।
जिले में प्रतिदिन करीब सात हजार सिलेंडर की बुकिंग की जाती है। ऐसे में 14 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने 30 नवंबर या एक दिसंबर को रसोई गैस बुक की थी, लेकिन गैस एजेंसी की ओर से इन उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं पहुंचाई गई। चूंकि, अब तेल कंपनी के नियमों की माने तो रसोई गैस के दाम उस दिन के मान्य होंगे, जिस दिन उनका कैश मेमो कटेगा। यानी जिस दिन उपभोक्ता को गैस सप्लाई की जाएगी। ऐसे में अब इन उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर 50 रुपये यानी कुल सात लाख रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
-----------
1.29 रुपये मिल रही थी सब्सिडी
अब तक गैस उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर 1.29 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी। दाम बढ़ने से सब्सिडी भी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन यह कितनी बढ़ेगी इसकी अभी जानकारी नहीं। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि बढ़े हुए दाम सब्सिडी में जा सकते हैं, लेकिन जब तक उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी आनी शुरू न हो जाए तब तक स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
--------------
दो दिसंबर को रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। जिन उपभोक्ताओं को अब गैस दी जाएगी, नई दर पर दी जाएगी। चाहे उनकी बुकिंग दाम बढ़ने से पहले की ही क्यों ना हो। - रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष, शामली एलपीजी एसोसिएशन