{"_id":"6058e82a8ebc3e8c9775c49f","slug":"seven-including-two-women-arrested-with-raw-liquor-shamli-news-mrt531237946","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ दो महिला सहित सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के साथ दो महिला सहित सात गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने गांव टपराना के जंगल से करीब 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार रात को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देेश पर आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए अवैैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव टपराना के जंगल से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने इस मामले में जुलफान निवासी गांव गुज्जरपुर, राशिद निवासी गांव टपराना, राजीव, विशाल, विशाल पुत्र शिवकुमार निवासी गांव अगड़ीपुर, सुनीता उर्फ सन्नी और प्रभा निवासी गांव अलाउदीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
वहीं, सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैराना रोड नहर पुल के निकट से एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी यामीन निवासी जे ब्लाक सीलमपुर दिल्ली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।