फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Settlement of 8554 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8554 वादों का निस्तारण

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Settlement of 8554 cases in National Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 8554 वादों का निस्तारण हुआ। जबकि 9.55 करोड़ की सेटलमेंट धनराशि वसूल की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसमें न्यायिक अधिकारी और बैंक पदाधिकारी व बार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय में 52 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) में एक मामला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एंड पॉक्सो) में एक मामला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 602 मामले, सिविल जज (सी.डि.)/एसीजेएम कैराना न्यायालय में 532 मामले, सिविल जज (सी.डि.)एसीजेएम शामली में 37 मामले, सिविल जज (जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली में 195 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली में 255 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 1675 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 42,32,748 रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों के द्वारा 6037 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक एवं दूर संचार निगम से संबंधित प्री लिटीगेशन 842 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 9.13 करोड़ रुपये वसूल किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 35 सिविल वादों व दस एनआई एक्ट का निस्तारण किया गया। न्यायालय सिविल जज (सी.डि.)/एसीजेएम कैराना के द्वारा 11 मूलवादों का भी निस्तारण किया गया, जिसमें छह मामले करीब पांच वर्षों से लंबित थे।

जनपद न्यायाधीश शामली व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शामली के कुशल मार्गदर्शन में 52 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया, जिसमें क्रमश: मोहित व कविता निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द, तनु व अंकित निवासी गांव सिलावर, संजीव व अनीता निवासी गांव काबड़ौत शामली, सन्नो व दिलशाद निवासी गांव मंडावर आदि शामिल हैं, जिन्होंने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का संकल्प लिया। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रीश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में कुल 8554 वादों का निस्तारण किया गया। कुल सेटलमेंट धनराशि 9,55,49,614 रुपये वसूल किए गए। इसके अलावा 117 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed