फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Senior citizens will be vaccinated, preparations started

वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण के लिए शुरू हुई तैयारी

Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens will be vaccinated, preparations started
वरिष्ठ नागरिकों को लगेगा टीका, शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में वरिष्ठ नागरिकों को कोराना टीका लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है। पांच मार्च से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग शासन की गाइड लाइन के इंतजार में है। जिले में 197004 लोग चिह्नित किए गए हैं। टीकाकरण के लिए 105 बूथ बनाने की तैयारी चल रही है।

पहले चरण में 16 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। इसके बाद फरवरी माह में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीकाकरण शुरू किया गया। अब मार्च माह के पहले सप्ताह में वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है। शासन ने 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की गाइड लाइन जारी की थी। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 50 साल से अधिक उम्र के 197004 लोगों को चिह्नित किया है। इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। रोजाना 105 बूथों पर टीकाकरण किए जाने की योजना बनाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि अभी तक 50 साल से उम्र से अधिक लोगों को टीकाकरण किए जाने की गाइडलाइन आने के बाद उस उम्र वर्ग के लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। उन्होंने पांच मार्च से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों यानि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के बारे में अभी शासन की गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed