फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Senior citizens honored on Gandhi-Shastri Jayanti

गांधी-शास्त्री जयंती पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens honored on Gandhi-Shastri Jayanti
शामली में अग्रसेन बरात घर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में वृद्ध महिला को शॉल ओढ़ाते भ - फोटो : SHAMLI
गांधी-शास्त्री जयंती पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
विज्ञापन

शामली। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह हनुमान धाम के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।

पूर्व सांसद सोमांश प्रकाश ने कहा कि हमें दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि दोनों महापुरुष हमारी धरोहर हैं। इनके आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी बुजुर्गों की अनदेखी कर रही है। जब हम अपने बुजुर्गों से बातें किया करते हैं, उनसे पुराने जमाने के संस्कृति सभ्यता के बारे में जानकारी मिलती थी। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने की। मंच संचालन कुलदीप पंवार ने किया। इस अवसर पर रमेश विश्वकर्मा, बाबा महिपाल, सुरेंद्र आर्य, सलेक चंद, प्रदीप पंवार, सतपाल पहलवान, गुड्डन कांबोज, अजीत, प्रदीप पंवार, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, रोबिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed