फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Selling over rate to meet the expenses of the officers'

शराब के सेल्समैन का वीडियो वायरल, अधिकारियों के खर्चे पूरे करने को लेना पड़ रहा ओवरेट

Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Selling over rate to meet the expenses of the officers'
शामली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सेल्समैन ने अधिकारियों के खर्चे पूरा करने के लिए ओवररेट लेने की बात कही है। वायरल वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति शराब की दुकान पर सेल्समैन बनकर दस रुपये ओवर रेट लेने की वजह बताते हुए कह रहा है कि रोजाना एक हजार रुपये अधिकारियों के खर्चे के लिए देने पड़ते हैं। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 2.50 मिनट के वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति शराब की दुकान के भीतर बैठा है। कोई व्यक्ति उससे शराब खरीदने पहुंचता है। उसका चेहरा वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है। निर्धारित रेट से दस रुपये अधिक लेने पर उस व्यक्ति ने उसका कारण पूछा तो सेल्समैन बने व्यक्ति ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से लेकर थाने, पुलिस चौकी तक खर्च उठाना पड़ता है। वह शराब कंपनी के अधिकारियों के भी खर्चे उठाने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

चर्चा है कि वायरल वीडियो जिले की एक दुकान की है और तीन-चार दिन पुरानी है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच कराई गई तो इस तरह की दुकान की लोकेशन जिले में नहीं मिली है। इससे लगता है कि वीडियो जिले से बाहर की किसी दुकान की बनी है। वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वह पूर्व में किसी दुकान पर सेल्समैन था। जो तबियत खराब होने के बाद हट गया था। उस व्यक्ति की तलाश कराई गई तो वह घर पर नहीं मिला। उसके एक रिश्तेदार ने उस व्यक्ति का 14 सेकेंड का वीडियो बनाकर भेजा है, जिसमें वह कह रहा है कि वह किसी दुकान पर सेल्समैन नहीं है, वह तो ऐसे ही बैठा था। उसकी तबियत खराब चल रही है। इस तरह की बातें उससे कहलवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed