फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selection of four teachers of the district for state level competition

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के चार शिक्षकों का चयन

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Selection of four teachers of the district for state level competition
22 व 23 अगस्त को प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की लखनऊ में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

कला, क्राफ्ट व पपेट्री माध्यम से शिक्षण कार्य को रोचक बनाने का देंगे प्रस्तुतीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय चरण की ऑफलाइन प्रतियोगिता के लिए जिले के चार शिक्षकों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता परिषद मुख्यालय पर 22 व 23 अगस्त को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की होगी। प्रतियोगिता में सफल होने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षण कार्य को बेहतर व रोचक बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण कार्य को रोचक बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों की राज्य स्तरीय पहले चरण की ऑनलाइन प्रतियोगिता पिछले माह संपन्न हो चुकी है। ऑनलाइन प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में शामली जिले से चार शिक्षकों का चयन दूसरे चरण की होने वाले ऑफलाइन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता लखनऊ में परिषद मुख्यालय पर होगी। प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता 22 अगस्त को और उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता 23 अगस्त को होगी। इसके लिए जिले से प्राथमिक स्तर के लिए कंपोजिट विद्यालय सिंभालका की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी का भाषा विषय में चयन हुआ है। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र शामली के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल व उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगवान की सहायक अध्यापिका शैली का गणित विषय में और उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा की सहायक अध्यापिका अंजली का सामाजिक विज्ञान विषय के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए चयनित शिक्षक कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण कार्य का प्रस्तुतीकरण देंगे। प्रतियोगिता में सफल होने वाले शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि कला, क्राफ्ट व पपेट्री माध्यम से शिक्षण कार्य को लेकर दूसरे चरण की होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के चार शिक्षकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed