फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Selection of building for blood bank in district hospital

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की प्रक्रिया हुई शुरू

Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Selection of building for blood bank in district hospital
प्रथम तल पर भवन को अंतिम रूप दिया, औषधि निरीक्षक कर चुकी निरीक्षण
विज्ञापन

ब्ल्ड बैंक शुरू होने पर मरीजों को आपात स्थिति में रक्त की मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए भवन को अंतिम रूप दे दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने के अंत तक ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा। इससे आपातकाल में मरीजों को तत्काल रक्त उपलब्ध हो सकेगा।
28 सितंबर 2011 को शामली को जिला बनाया गया था। इसके करीब 11 साल बाद भी यहां ब्लड बैंक नहीं है। पिछले साल जिला अस्पताल चालू हो गया था। इससे ब्लड बैंक शुरू होने की उम्मीद जागी थी, लेकिन अभी तक यह सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाई है। अब जिला संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक की प्रक्रिया शुरू हुई है। शासन से जिले में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए हरी झंडी मिलने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई है। जिला अस्पताल के प्रथम तल स्थित भवन को ब्लड बैंक के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडेय ने चयनित भवन का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रथम तल पर भवन का चयन हो चुका है। जिला औषधि निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। अब केंद्र से टीम आकर निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि जो भवन चयनित हुआ है, उसमें कमरों के बीच बनी दो दीवारों को हटवाकर बड़ा हॉल तैयार किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को अवगत करा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले महीने के अंत तक ब्लड बैंक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed