फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeing the police, the shopkeeper locked the customer in the shop, after one and a half hours the police removed

कपड़ा खरीदने आए पिता-पुत्र दुकान में डेढ़ घंटा बंद रहे

Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, the shopkeeper locked the customer in the shop, after one and a half hours the police removed
पुलिस को देख दुकानदार ने ग्राहक को दुकान में बंद कर लिया, डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने निकलवाया
विज्ञापन

शामली। शहर के कबाड़ी बाजार में कपड़ा खरीदने आए पिता-पुत्र को व्यापारी ने अपने साथ दुकान में करीब डेढ़ घंटे तक बंद किए रखा। पुलिस के आने पर व्यापारी का पुत्र ने दुकान के शटर का बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने दुकान खुलवाकर पिता-पुत्र को बाहर निकाला।
जनपद में लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने रोस्टर के अनुसार अलग-अलग ट्रेड की दुकानों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खोलने के दिन निर्धारित किए हैं। बृहस्पतिवार को गांव कनियान से पिता-पुत्र बाइक पर कपड़ा खरीदने कबाड़ी बाजार पहुंचे। रोस्टर के अनुसार कपड़े की दुकानें बंद थी। कपड़े की एक दुकान के बाहर खड़े व्यापारी ने उन्हें कपड़ा देने की बात कहते हुए शटर उठाकर अंदर ले गए। दुकान के बाहर व्यापारी का पुत्र पुलिस की निगरानी करता रहा। उसी समय पुलिस का हूटर बजा तो व्यापारी ने अंदर से दुकान बंद कर ली, जबकि बाहर से उसके पुत्र ने शटर का ताला लगाकर बराबर में एक दुकान पर चाबी रख दी। दुकान के बाहर बाइक खड़ी देखकर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने व्यापारी के पुत्र से पूछताछ की तो उसने पहले दुकान बंद होना बताया। पुलिस व्यापारी के पुत्र और ग्राहक की बाइक लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ में व्यापारी पुत्र ने दुकान के अंदर ग्राहक होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान खुलवाई और अंदर बंद पिता-पुत्र को बाहर निकालकर व्यापारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राहक ने बताया कि उन्होंने व्यापारी से दुकान खोलने को कहा तो उसने यह कहकर गुमराह कर दिया कि पुलिस बाहर से ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गई। ग्राहक ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed