फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeing the easy question paper of IT, the smile on the face of the students

आईटी का प्रश्नपत्र आसान देख विद्यार्थियों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seeing the easy question paper of IT, the smile on the face of the students
शामली में सरतीदेवी राजा राम पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर लौटती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई टर्म टू की चल रही परीक्षा में जिले के सभी आठ केंद्रों पर कक्षा 10 की सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 2329 विद्यार्थियों में 2301 ने परीक्षा दी जबकि कक्षा 12 में राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 322 में 319 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान छाई थी। उन्होंने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीएसई की कक्षा 10 में सूचना प्रौद्योगिकी (इंफॉर्मेशन टेक्नोलोजी) विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटे की हुई। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी स्कॉटिशन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि इस परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर कुल 2329 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2301 ने परीक्षा दी और 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 12 में राजनीति विज्ञान की परीक्षा साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक दो घंटे की हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 322 विद्यार्थियों में 319 ने परीक्षा दी जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सूचना प्रौद्योगिकी विषय का प्रश्नपत्र कुल 25 अंक का था। यह प्रश्नपत्र तीन खंड में था। खंड ए पांच अंक का, खंड बी 12 अंक का और खंड सी आठ अंक का था।
विज्ञापन

सरतीदेवी राजाराम स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आए कक्षा 10 के विद्यार्थियों से बात की गई तो उनका कहना था कि सूचना प्रौद्योगिकी का प्रश्नपत्र आसान रहा। छात्र अनंत चौधरी ने बताया कि प्रश्नत्र आसान रहा। प्रश्नपत्र की खास बात ये रही कि कई प्रश्नों में विकल्प दिया गया था। इससे प्रश्नत्र के सवालों को हल करने मेें काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र युवराज ने कहा कि उसने परीक्षा की तैयारी अच्छे से की थी, इसलिए उसे परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई और उसने सभी सवालों को हल किया। उसे अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
छात्रा काजल ने कहा कि प्रश्नपत्र को लेकर पहले यह लग रहा था कि कहीं कठिन न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा और उसे बेहतर अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
छात्रा दीपाली ने कहा कि उसे परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी और सभी कुछ पढ़ा हुआ और कोर्स से आया था, इसलिए उसके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा और उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।

संतुलित रहा आईटी का पेपर
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की सूचना प्रौद्योगिकी विषय की शिक्षिका सोनिया ने बताया कि कक्षा 10 के प्रश्नपत्र में सभी सवाल सिलेबस से आए थे और कोई भी सवाल सिलेबस से बाहर का नहीं था। प्रश्नपत्र में डाटा बेस, नेट वर्किंग, ग्रीन स्किलस आदि पर आधारित सवाल थे। प्रश्नपत्र टर्म वन के मुकाबले आसान आया और संतुलित होने से विद्यार्थियों के हित में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed