{"_id":"613901118ebc3e83b437c147","slug":"secondary-teachers-union-boycotted-work-in-schools-shamli-news-mrt5553729157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया कार्य बहिष्कार
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिले के विद्यालयों में कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने विद्यालयों का समय आठ से साढ़े चार बजे के स्थान पर शिक्षा नियमावली के अनुसार ग्रीष्मकालीन समय सारिणी के अनुरूप करने की मांग की।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक रजनीश कोरी व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि दो अगस्त को विधान परिषद में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में काम रोको प्रस्ताव के तहत इस समस्या को उठाया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने सात सितंबर तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके विरोध में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आठ बजे से साढ़े चार बजे तक विद्यालय में रहकर दो पाली में शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। संघ के जिला मंत्री नीरज बेनीवाल ने माध्यमिक शिक्षा नियमावली के अनुसार ग्रीष्मकाल में चार घंटे 35 मिनट और शीतकाल में पांच घंटे 20 मिनट विद्यालय खुलने का प्रावधान र्है।