फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secondary Teachers Association warned of agitation

माध्यमिक शिक्षक संघ ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association warned of agitation
बाबरी स्थित इंटर कॉलेज के संविदाकर्मी की आत्महत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बाबरी स्थित इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी द्वारा खुदकुशी करने के मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा कि प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। यदि उनका उत्पीड़न किया गया तो संघ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज के संविदाकर्मी पीयूूष को प्रबंध समिति ने जांच के बाद हटा दिया था। संविदाकर्मी का शव मंगलवार सुबह नलकूप के समीप पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने इस मामले में प्रधानाचार्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस प्रकरण को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक बुधवार को संघ के अध्यक्ष विनेश त्यागी के आवास पर हुई। विनेश त्यागी व जिला मंत्री प्रविंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी को इस मामले में निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य के विरुद्ध बिना जांच कार्रवाई की तो माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मी के खिलाफ किसी मामले में प्रबंध समिति द्वारा जांच कराई गई थी। इसमें प्रबंध समिति ने ही संविदाकर्मी की सेवा को समाप्त की है। बैठक में कंवरपाल सिंह, चंद्रभूषण सोनी, विनोद यादव और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed