फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Second Monday of Sawan: Crowds of devotees gathered in pagodas

सावन का दूसरा सोमवार : शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Second Monday of Sawan: Crowds of devotees gathered in pagodas
शामली। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की सुबह चार बजे से ही भीड़ उमड़ पड़ी। महादेव को जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी रही। शिव ज्योर्ति लिंग पर बेल पत्र और पुष्प अर्पित करके दूध, दही, गंगा जल और शहद से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान शिवालयों में बोल बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम शिवाय का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे शहर के शिवचाैक, हनुमान धाम का मनकामेश्वर मंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिवमंदिर, पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित सदाशिव मंदिर, दुुर्गा शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड पर बलभद्र शिव मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी शिव मंदिर, करनाल रोड पर भोलेश्वर महादेव, बनखंडी महादेव मंंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी मदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, हलवाई अट्टा में मां दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ, गांधी चौक कुटीवाला श्री कृष्ण मंदिर, खेड़ी बैरागी शिव मंदिर समेत शिवालयों में सुबह चार बजे से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों लाइन शिवालयों पर लगनी शुरू हो गई थी। शिवालयों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और अनुष्ठान का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। हनुमान धाम, मनकामेश्वर शिव मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर और शिव चौक में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed