{"_id":"5ec6c2818ebc3e902e76b59f","slug":"second-accused-of-harsh-murder-case-arrested-shamli-news-mrt482802632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हर्ष हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन। खेड़ा गदाई गांव में एक माह पूर्व हुई हर्ष बेनीवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व में ही जेल जा चुका है।
क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई में 28 अप्रैल की रात को बाग से फल तोड़ने को लेकर हर्ष बेनीवाल पुत्र विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने अगले ही दिन घटना के मुख्य आरोपी इमरान निवासी बुंटा को गिरफ्तार कर किया था। बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पुलिस ने जब मामले में आगे जांच पड़ताल की, तो पता चला कि घटना के समय इमरान के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। घटना के वक्त बुंटा की ही मुनीर नाम के युवक ने इमरान को दो बार फोन किया था। साथ ही पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई कि इमरान के साथ मुनीर भी घटनास्थल पर मौजूद था। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को बुंटा गांव निवासी मुनीर पुत्र अजमत को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोपहर को चालान के बाद उसे जेल भेज दिया गया।