{"_id":"63d1663a0dbdfa1a170b1aea","slug":"search-for-building-for-kendriya-vidyalaya-started-shamli-news-c-14-1-93282-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन की तलाश शुरू
Wed, 25 Jan 2023 10:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए भवन किराए पर लेने की कवायद शुरु हो गई है। कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के प्रयास से नवीन मुख्यालय के पास भैंसवाल गांव के जंगल में जिला प्रशासन ने पांच एकड़ भूमि का चिह्नीकरण कर लिया है।
डीएम जसजीत सिंह कौर के माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ को एक साल पहले केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद लखनऊ के माध्यम से भारत सरकार को भेज दिया गया है। भारत सरकार से केंद्रीय विद्यालय आगरा की एक टीम शामली आकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट भारत सरकार को भेज चुकी है। भारत सरकार से शामली जिले के केंद्रीय विद्यालय की बजट स्वीकृत हो जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद अस्थाई रूप से विद्यालय स्टाफ की स्वीकृति मिल जाएगी।
कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय अस्थायी रूप से संचालित करने के लिए किराए के भवन की तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि केंद्रीय विद्यालय भवन अस्थाई रूप से संचालित करने के उद्दे्श्य से प्रमुख नेताओं से विचार विमर्श करने के बाद भवन चयनित किया जाएगा। भवन चयन होने के बाद भारत सरकार से केंद्रीय विद्यालय का स्टाफ स्वीकृत कराया जाएगा। इसी दौरान भैंसवाल में केंद्रीय विद्यालय का बजट स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भैंसवाल में बन चुका है जवाहर नवोदय विद्यालय
शामली। भैंसवाल गांव में नवीन मुख्यालय में डीएम समेत जिलास्तरीय अधिकारियों के आवास के बराबर में 17 करोड़ रुपये की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय बन चुका है। पिछले दो सालों से नवीन भवन में संचालित हो रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय सीनियर सेक्शन के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्दी ही नवीन भवन का निर्माण शुरु हो जाएगा। भैंसवाल गांव में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से यह क्षेत्र विकसित हो जाएगा।