एसडीएम ने नेताओं के साथ की बैठक
शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील में एसडीएम विशु राजा ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ तहसील में बैठक की। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों से अवगत कराते हुए सहयोग करने की अपील की।
एसडीएम ने राजनैतिक पार्टी के नेताओं को कहा कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष होने जा रही है, उन सभी को मतदाता बनवाने में सहयोग करें। बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सही तरीके से वोटर बनाए जाएं। कुछ राजनीतिक दलों ने यह मांग भी उठाई कि जहां-जहां कैंप लगते हैं, जनता को जागरूक करने के लिए मुनादी व माइक से एनाउंस कराया जाए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन सभी राजनीतिक दलों का सहयोग कर रहा है। उनकी समस्याओं और सुझाव पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान भी कर रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करने की अपील की। बैठक में रालोद की ओर से अरविंद झाल, सनोज टोडा, उमरदीन मंसूरी, रामपाल कश्यप, कांग्रेस के अश्वनी शर्मा शामिल रहे।