{"_id":"62d847a74c063156534a4ac0","slug":"sdm-banned-the-sale-of-petrol-and-diesel-shamli-news-mrt597752357","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन

फोटो
गढ़ीपुख्ता। पेट्रोल-डीजल की अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत पर एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने ढिंढाली स्थित सतगुरु फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तेल कंपनी से स्पष्टीकरण आने तक पेट्रोल पंप से डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी।
वहीं, पेट्रोल पंप स्वामी योगेंद्र कुमार सरोहा का कहना है कि यह प्राइवेट कंपनी का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर लगे ऑनलाइन सिस्टम से डिस्प्ले और हमारी मेल पर रोजाना सुबह 6 बजे कंपनी के भाव आ जाते हैं। उनका कहना है कि यदि हम उससे छेड़छाड़ करेंगे तो कंपनी ही हमारे ऊपर कार्रवाई करेगी। सरकारी कंपनियों के मुकाबले प्राइवेट कंपनी का पेट्रोल करीब 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा होता है। कांवड़ के समय में तेल का पूरा स्टॉक रखने के आदेश है। एसडीएम के आदेशानुसार बंद की गई बिक्री से पेट्रोल पंप के अतिरिक्त राजस्व का भी भारी नुकसान होगा। कावड़ियों को अलग समस्या बन सकती है। संवाद