फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Screws will be tightened on village head and secretary

Shamli News: ग्राम प्रधान व सचिव पर कसेगा शिकंजा

Sun, 25 Jun 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Screws will be tightened on village head and secretary
जलालाबाद। अहमदपुर गांव के तालाब प्रकरण में प्रशासन ने जेई की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बीडीओ का कहना है कि सबसे पहले ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव अहमदपुर का है। दरअसल, कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत की ओर से गांव के एक तालाब की अमृत मानसरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए खुदाई की गई थी। इस दौरान साधन सहकारी समिति अंबेहटा याकूबपुर के सभापति रवि कुमार ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान पति ने तालाब की खुदाई कर मिट्टी को बेच डाला। मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन की ओर से एक टीम गठित कर जांच के लिए भेजी गई थी। जिसमें खंड विकास कार्यालय से अवर अभियंता प्रमोद डिंगल ने जांच की थी। जांच के दौरान तालाब की खुदाई कर मिट्टी बेचने के आरोप सही पाए गए थे। जिसके बाद से आरोप लग रहे थे कि अवैध रूप से मिट्टी बेचने का मामला प्रकाश में आने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में हाल ही में ग्रामीणों की ओर से प्रशासन को शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। कार्रवाई के पहले चरण में अहमदपुर के ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो खोदी गई मिट्टी का आंकलन कर उसकी कीमत की रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है। अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पहले चरण में नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed