{"_id":"636163f0a1c5ea7c9300afc7","slug":"scout-training-camp-concludes-with-cultural-programs-shamli-news-mrt611792284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन
शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के समापन पर छात्रों के बनाये
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग का इतिहास, पायनियरिंग, टैंट पिचिंग, प्राथमिक चिकित्सा, समाज सेवा आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
मंगलवार को समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने सबसे बड़ा शिल्पकार, स्वाधीनता का अमृत महोत्सव गीत, पर्यावरण गीत, सद्भावना गीत, परायण गीत, शाकाहार गीत, समूहगान, बालचर गीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला गाइड कमिश्नर डॉ. रूचिता ढाका ने स्काउट शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्काउट छात्रों को अपने जीवन में अनुशासन तथा चारित्रिक विकास करने और राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहने की शिक्षा देते हुए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने सभी स्काउट्स प्रतिभागियों को अपने स्काउट जीवन के संस्मरण सुनाते हुए मानवता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर शिविर संचालक जिला स्काउट संगठन कमिश्नर सुरेश कुमार, जिला गाइड संगठन गीता रानी, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, स्काउट ट्रेनर प्रमोद कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, सोमदत्त आर्य, मधुबन शर्मा, परितोष शर्मा, योगेंद्र सैनी, अरविंद कुमार, ब्रिजेश सैनी, अशोक कुमार, पवन कुमार, अंकुर कुमार, अंकित भार्गव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के जिला प्रचारक विराट ने की और संचालन स्काउट शिक्षक प्रीतम सिंह ने किया।

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटरर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड शिविर में सलामी लेती हिंदू कन्या ?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन