शामली। भारत स्काउट और गाइड की ओर से गांव लिलौन स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का धर्म प्रार्थना के साथ समापन हुआ। शिविर में एडवांस कोर्स और बेसिक कोर्स के तहत को सभी को छात्र-छात्रआों को स्काउट गाइड की ओर प्रेरित करने के निर्देश दिए।
सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रादेशिक सहायक संगठन मेरठ, सहानपुर मंडल मयंक शर्मा ने प्रतिभाग करने वाले 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल के अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट-गाइड शिविर में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। ध्वज को उतारते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान लीडर मनोज रावत , रिहाना सुल्ताना, ऊषा, गीता रही। प्रशिक्षण सचिव हीरा सिंह के निर्देशन में हुआ।