{"_id":"63dc87223fe3dc259b009a19","slug":"scout-guide-activities-shamli-news-c-14-1-102924-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड की बढ़ाई जाएं गतिविधियां : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड की बढ़ाई जाएं गतिविधियां : डीएम
Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में स्काउट व गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
शामली। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड की गतिविधियां सुचारु रूप से प्रत्येक विद्यालय में संचालित करने पर चर्चा की।
डीएम ने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियां जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में नियमित रूप से प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त कार्य योजना के अनुरूप लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करें। डीआईओएस और बीएसए को अपने स्तर से शिक्षण संस्थाओं में नियमित रूप से प्रशिक्षण कराने व दल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा ने प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य को प्राप्त करने के बिंदुओं पर चर्चा की।डीएम ने स्काउट और गाइड को वर्ष 2021-22 में सर्वोत्तम जनपद के अंतर्गत शामली को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होने पर टीम को सम्मानित किया।
बैठक में डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए राहुल मिश्र, जिला मुख्य आयुक्त शिव प्रकाश यादव, जिला सचिव डॉ. हीरा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला कमिश्नर स्काउट डॉ. अमित मलिक, जिला संगठन कमिश्नर सुरेश कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह, शिखा तायल,आईटी कोऑर्डिनेटर कपिल कुमार, अमित कुमार, राकेश पुंडीर, सचिन कुमार, शोभित मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए बढ़ाएं आवेदन
फोटो
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2023-24 के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में विद्यालय के प्राचार्य करणप्रकाश सिंह ने बताया कि 8 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर किया जा सकता है। दो फरवरी तक लगभग 1575 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। डीएम ने बीएसए और डीआईओएस की सहायता लेकर आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए।