फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scorching sun, people suffering from humidity

Shamli News: चिलचिलाती धूप, उमस से बेहाल रहे लोग

Sun, 02 Jul 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun, people suffering from humidity
- दिन के तापमान में हुई एक डिग्री सेेल्सियस की वृद्धि, रात का तापमान रहा स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सुबह से चिलचिलाती धूप खिली रहने और उमस बनने से लोग गर्मी में परेशान रहे। धूप निकलने से जिले में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही जबकि रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।

जिले में पिछले दो दिन तक बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सुबह तेज बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश के चलते शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। शनिवार को सुबह आसमान में बादल छा गए थे, लेकिन बिन बरसे ही चले गए। इसके बाद चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर में गर्मी के साथ उमस बनी रही। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहे। पंखे व कूलर में भी लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। शाम के समय फिर से आसमान में हल्के बादल छा गए। धूप व उमस के कारण दिन का अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर फिर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, हालांकि रात के न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed