फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scolded for studies, father and son fight, challaned for five

Shamli News: पढ़ाई के लिए डांटा तो पिता-पुत्र में मारपीट, पांच का चालान

Tue, 24 Jan 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Scolded for studies, father and son fight, challaned for five
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में एक पिता के अपने पुत्र को पढ़ाई के लिए डांटने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। पिता-पुत्र में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र सहित परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी हरबीर का पुत्र काला बीएससी का छात्र है। पिता हरबीर ने बताया कि उसका पुत्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके कारण परिवार के लोगों से आए दिन समझाते हैं लेकिन वह शरारत करने में ज्यादा ध्यान दे रहा है। मंगलवार को हरबीर अपने पुत्र काला को पढ़ाई के लिए डांट रहा था। इसी बीच पिता-पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गई। शोर सुनकर हरबीर के परिवार का ही यशपाल, गोलू और दीपक भी मौके पर आ गए। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरबीर, काला, यशपाल, गोलू और दीपक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र सहित पांचों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि विवाद करने वाले लोगों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की जेब से नकदी चोरी मामले में पुत्र ने दी तहरीर
कांधला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष की जेब से हुई हजारों रुपये की चोरी के मामले में उनके पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी अय्यूब जंग एडवोकेट कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। अय्यूब जंग एडवोकेट पांच जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्र के कस्बा एलम गए थे। इसी बीच चोरों ने एडवोकेट अय्यूब जंग की जेब से 14500 की नकदी सहित जनपद मुजफ्फरनगर निवासी नवेद और गोपाल शर्मा की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया था। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट अय्यूब जंग के पुत्र एडवोकेट परवेज जंग ने थाने में तहरीर देकर गांव गढ़ी दौलत के दो और गांव गढ़ी श्याम निवासी एक व्यक्ति को नामजद करते हुए रुपये और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed