फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scientist dies in accident; family does not file a formal complaint.

Shamli News: हादसे में साइंटिस्ट की माैत, परिजनों ने नहीं दी तहरीर

Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scientist dies in accident; family does not file a formal complaint.
बाबरी क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
शामली/बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में हादसे में माैत का शिकार हुए विशाल कुमार (30) के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर ले गए। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोगवान जलालपुर गोल चक्कर के पास शुक्रवार देर शाम डिवाइडर से टकराकर हुए हादसे में कार चला रहे विशाल निवासी गांव बहरमपुर जिला यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई थी। कार में मिले युवक के मोबाइल फोन पर आई कॉल को पुलिस ने रिसीव किया, जिससे उसकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर विशाल के दोस्त शुभम, सुमित व परिजन पहुंचे। दोस्त सुमित ने बताया कि विशाल नोएडा स्थित फार्मा कंपनी में केमिकल रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर करीब पांच साल से कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि कंपनी का शनिवार शाम को वार्षिक कार्यक्रम होने के कारण विशाल अपने परिवार को लेने के लिए शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने घर जाने के लिए शुभम की कार लेकर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित के मुताबिक कुछ समय बाद उससे फोन पर बात हुई थी, उसने बताया था कि वह पंप पर कार में पेट्रोल भरवा रहा है। उसने बला-बला पर सवारी के लिए ऑनलाइन मैसेज डाला है, लेकिन साथ में जाने वाला कोई नहीं मिला और वह अकेले ही यमुनानगर जा रहे हैं। इसके बाद रात में करीब आठ बजे पुलिस से फोन पर विशाल की हादसे में मौत होने की जानकारी मिली।

दोस्त शुभम ने बताया कि विशाल की करीब तीन साल पहले प्रिया से शादी हुई थी और उनका एक साल का बेटा वर्ध है। उनके पिता का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मां पूनम गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। विशाल के दो शादीशुदा बहने हैं। जांच अधिकारी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर ले गए। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

बाबरी क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

बाबरी क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed