फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Science students participated in the Silver Bells

साइंस में सिल्वर बेल्स के छात्रों का जलवा

Thu, 10 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 10 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Science students participated in the Silver Bells
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पांच नवंबर को रॉक गोल्ड में आयोजित नेशनल चिल्ड्रन कांग्रेस द्वारा साइंस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में सिल्वर बेल्स स्कूल के कई बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि रॉक गोल्ड में जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में लगभग 165 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए थे। जिसमें से मात्र चार प्रोजेक्टस का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। सिल्वर बेल्स स्कूल के बच्चों के प्रोजेक्टस भी प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन


13, 14, 15 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रोजेक्टस प्रतियोगिता के लिए तीनों ग्रुप के लीडर अरिंजय पंवार (कक्षा-11), नैंसी गोयल (कक्षा-10) एवं इशिका गोयल (कक्षा-9) बडे़ उत्साह के साथ तैयारी कर रहे हैं। सुपर्णा, अनिंदय घोष, आशीष सैनी एवं विनोद सरीन के नेतृत्व में बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के अन्य छात्र छात्राएं ऋषभ जैन, आकांक्षा चौहान, सोनाली गर्ग, अर्जुमंद जैदी, शशांक तोमर, वंशिका सिंघल, जवेरिया नूर, उमरा अजीज, पलक संगल, मिशिका शर्मा, अनन्य राज बिंदल आदि सभी के अथक परिश्रम एवं प्रयासों ने सभी प्रोजेक्टस को एक नए स्तर पर ले जाकर उनकी गुणवत्ता को बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का पथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी टीम लीडर एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed