फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Schools are flooded with books from private publishers.

Shamli News: स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की भरमार

Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Schools are flooded with books from private publishers.
शामली। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 6 से 12 तक सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताब लागू करने के आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। विद्यालयों की सूची में एनसीईआरटी की किताबें गायब होने के साथ निजी प्रकाशकों की किताबों पर जोर दिया गया है। अभिभावकों को ये महंगी किताबें खरीदनी पड़ रही है जिस कारण उनकी जेबें भी खाली हो रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से सभी विद्यालयों को आदेश जारी किए गए थे कि कक्षा 6 से 12 तक में सभी पुस्तकें एनसीईआरटी की संचालित की जाए। इसके बाद भी जिले में एनसीईआरटी की किताबें संचालित नहीं हो रही है। यहां तक कि या तो विद्यालय से या फिर विद्यालय की ओर से निर्धारित दुकानों पर ही किताबें मिल रही है।
विज्ञापन

अभिभावक ज्ञानेंद्र सिंह मलिक और रंजीत का कहना है कि विद्यालय और निजी दुकानों के बीच कमीशन तय होने की वजह से किताबें बेहद महंगी है। कोर्स 4 से 10 हजार तक में मिल रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। अभिभावक इस समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं विद्यालय संचालक उनके बच्चों को स्कूल से न निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी कक्षाओं का भी कोर्स महंगा
एलकेजी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की किताबों पर महंगाई से अभिभावकों का बजट बिगड़ गया है। कुछ स्कूलों में कक्षा एक का कोर्स तीन हजार रुपये से अधिक का है।

जनपद के सभी स्कूल, कॉलेजों को एनसीईआरटी की किताबें ही संचालित करने के निर्देश दिए गए है, इसके बाद भी अगर किसी स्कूल, कॉलेज में संचालक प्राइवेट प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करा रहे हैं और कोई शिकायत मिलती हैं, निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की जाएगी। - एश्वर्या जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed