{"_id":"677c1d4103b660241a05b67a","slug":"school-van-turns-into-ball-of-fire-shamli-news-c-26-1-smrt1048-134801-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्कूल वैन बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्कूल वैन बनी आग का गोला
Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
शामली में बलवा चौराहे के पास वैन में लगी आग। स्रोत वीडियोग्रेब
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा चौराहे पर स्कूल की वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। वहां से गुजर रहे समाजसेवी कुशांक चौहान ने अपनी कार से फायर सिलेंडर निकालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी।
गनीमत ये रही कि उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी। सोमवार दोपहर को शहर के सेंट आरसी स्कूल की वैन कांधला की तरफ से शामली आ रही थी। जब कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंची तो अचानक वैन में आग लग गई। आग लगते ही चालक जितेंद्र ने वैन से कूदकर जान बचाई। उस समय वैन में बच्चे नहीं थे। आग लगने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में न आने से दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी। चालक ने बताया कि वैन को रिपेयरिंग व मरम्मत के लिए लेकर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
आग बुझने पर वैन को हाईवे से हटवाकर किनारे पर खड़ा किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।