{"_id":"58ab38d04f1c1b2b69b237d1","slug":"school-mein-milin-khamiyan-cdo-khafa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में मिलीं खामियां, सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में मिलीं खामियां, सीडीओ खफा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी ने गांव हुरमजपुर में पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय निर्माण में सहयोग किया जाए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में खामियां मिलने पर प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को जमकर हड़काया।
सीडीओ ने कहा कि अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण तीन दिन में पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही बन चुके शौचालयों में प्लास्टर और पुताई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गलियों में घूमकर लोगों के घरों में बनाए गए शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पहुंची। वहां पर बने छह में से चार शौचालयों में ताले लटके मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक ने सफाई देते हुए अधिकारियों पर ही शौचालयों को बंद कराने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि शौचालय अधिकारियों के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए बनाए गए हैं। इन्हें दोबारा बंद न किया जाए। उसके बाद सीडीओ ने बच्चों से मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने मैन्यू के हिसाब से खाना न मिलने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की जमकर खिंचाई की। उधर, सीडीओ के सामने ही प्रधानाध्यापक और प्रधान प्रतिनिधि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। सीडीओ ने कहा कि यदि मिड डे मील वितरण में लापरवाही बरती जाती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।