{"_id":"62d5a3371f7c562bc72aab80","slug":"school-college-closed-from-today-till-26-shamli-news-mrt597463527","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेज आज से 26 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेज आज से 26 तक बंद
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज आज से 26 तक बंद
- पूर्व निर्धारित परीक्षाएं कराई जाएंगी
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षण संस्थान आज से 26 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के आदेश पर जनपद में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल-कालेजों में 19 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि जिन संस्थानों में पूर्व कार्यक्रमानुसार परीक्षाएं चल रही हैं। वहां पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों से आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद