फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scheduled society came forward to fulfill Gandhiji's dream: Sudhir Panwar

महात्मा गांधी के अधूरे सपने पूरा करने के लिए आगे आए अनुसूचित समाज: सुधीर पंवार

Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scheduled society came forward to fulfill Gandhiji's dream: Sudhir Panwar
शामली में माजरा रोड स्थित समाजवादी अनुसूचित जाति सम्मेलन में मंचासीन मुख्य अतिथि प्रो. सुधीर पं? - फोटो : SHAMLI
गांधीजी के सपने को पूरा करने के लिए आगे आए अनुसूचित समाज: सुधीर पंवार
विज्ञापन

शामली। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सपा का अनुसूचित जाति सम्मेलन माजरा रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि महात्मा गांधी ने जाति विहीन समाज का सपना देखा था जो अभी तक भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व डॉ. लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा।
प्रो. पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार सार्वजनिक उपक्रमों व संपत्तियों का निजीकरण करके बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए सांविधानिक अधिकारों को खोखला कर रही है। गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व डॉ. लोहिया की विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी राष्ट्रीय अधिवेशन में बाबा साहब आंबेडकर और राममनोहर लोहिया का भारत बनाने का जोर दे चुके हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा जाति व्यवस्था को कम करने की बजाय बढ़ा रही है। कार्यक्रम की संयोजक प्रमिला देवी ने अनुसचित जाति को आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मपाल बरला जट ने की। संचालन अनुज पंवार व अक्षय चौधरी ने किया। अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेता सलेक चंद प्रधान, संजय कुमार, राजन तेजान, सतीश, किरण पाल सिंह, सोरण कुमार, जोगेंद्र सिंह, सावन कुमार, प्रदीप कुमार, गोपाल, प्रवीण कुमार, चंद्रपाल, नन्ना राम, राम कुमार प्रधान, कृष्णपाल, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

शामली में माजरा रोड पर समाजवादी अनुसूचित जाति सम्मेलन में मौजूद लोग।

शामली में माजरा रोड पर समाजवादी अनुसूचित जाति सम्मेलन में मौजूद लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed