फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Saw the power of the tricolor, proud to be an Indian

देखी तिरंगे की ताकत, भारतीय होने पर हुआ गर्व

Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saw the power of the tricolor, proud to be an Indian
थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ में यूक्रेन से लौटा वैभव शर्मा घर पर मां व दादी के साथ। - फोटो : SHAMLI
देखी तिरंगे की ताकत, भारतीय होने पर हुआ गर्व
विज्ञापन

थानाभवन। बृहस्पतिवार शाम को यूक्रेन से घर लौटे कुतुबगढ़ निवासी वैभव शर्मा ने बताया कि कीव से कुतुबगढ़ का सफर तीन दिन में पूरा किया। कीव से वह करीब 22 हजार रुपये खर्च कर हंगरी पहुंचा। जहां से उसे भारत सरकार की मदद से दिल्ली लाया गया। उसने बताया कि तिरंगा झंडा देख सभी ने सहयोग किया। देश के झंडे के साथ हमें वहां जो सम्मान मिला, उससे वह गर्व महसूस कर रहे हैं। यूक्रेन में तिरंगे झंडे की ताकत का एहसास हुआ।
थानाभवन के कुतुबगढ़ गांव के रहने वाले विक्रांत भारद्वाज के पुत्र वैभव भारद्वाज बृहस्पतिवार की देर रात अपने गांव कुतुबगढ़ लौट आया। उसने बताया कि वह यूक्रेन के कीव शहर से बोकोमौलेट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। यूक्रेन में रूस के साथ बने युद्ध के हालात के बाद कुछ छात्रों ने फ्लाइट बुक कर भारत लौटना प्रारंभ कर दिया था। तब बहुत अधिक खर्च पर फ्लाइट बुक हो रही थी। युद्ध के बीच निकलना मुश्किल हो गया था। केंद्र सरकार से बातचीत के बाद रूस ने युद्ध को कुछ समय के लिए रोक दिया।
विज्ञापन

भारतीय झंडा साथ में होने से बॉर्डर पर भी उन्हें पूरा सहयोग मिला। भारतीय एंबेसी ने होटल, खाना व फ्री फ्लाइट दी, जिससे बहुत सहयोग मिला। वैभव ने बताया कि देश के झंडे का सम्मान जो उसे अन्य देशों में मिला है, उससे वह भारतीय होने में गर्व महसूस करते हैं। बताया कि उनके साथी जो कीव शहर में थे, उनकी जानकारी में वह सभी कीव से लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed