फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   save the evvironment, plant more and more trees

पर्यावरण को बचाएं, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
save the evvironment, plant more and more trees
कैराना कोतवाली में पौधारोपण करते कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शिक्षण संस्थानों, विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने पौधरोपण किया। इस दौरान कई जगह-जगह कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि दिनोंदिन हमारे पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो भविष्य में सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। ऐसे में हमें अपने पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज शामली में मुख्य अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह ने पीपल व बरगद के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, कालेज सचिव उमेश सिंह व स्टाफ मौजूद रहा। इसके बाद वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. नरेश कुमार मलिक, आयोजक एसके गंगवार, श्रीकांत वार्ष्णेय, डॉ. विनीता, डॉ. अरविंद कुमार और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शामली के कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों, तहसील, थानों, सड़क के किनारे 350 पौधे लगाए। जिला संयोजक मनीष कालखंडे, अनुज धानिया, सोनी, प्रथम बंसल, रवीश कोरी, मोहित तायल, आकाश भारती, रिथाम वर्मा, शुभम बेनीवाल, विशाल, यश, हर्ष, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम शामली ने श्मशान घाट दिल्ली रोड पर 32 पौधे लगाए। रमेश चंद्र, पुनीत कुमार, ईश्वर प्रकाश गर्ग, अशोक कुमार, सलिल द्विवेदी, शरद कुमार, विजेंद्र, संजय वर्मा, मुकेश, विनय पांचाल, रवि संगल आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब शामली ने मंडलीय पर्यावरण चेयरमैन दीपक जैन के कार्यालय पर पर्यावरण की शुद्धता के प्रचार हेतु तुलसी के पौधे लगे गमले रोटरी सदस्यों व लोगों को वितरित किए। क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, मनीष गर्ग, राजकुमार गर्ग व संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी सिंह, सोनी रानी, ब्रजबीर सिंह, प्रशांत कुमार, जयदेव संगल, राजीव मिश्रा, शैलजा, अमरपाल, अवनीश लाटियान, अमित कुमार, विपिन मलिक, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। सूर्या फाउंडेशन ने आदर्श गांव योजना के तहत गांव मंगलपुर में रीटा देवी ने पौधारोपण किया। इस मौके पर शिक्षक शशिकांत, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। श्रीराम लखन सेवा समिति ने पुलिस लाइन व जिला अस्पताल में पौधारोपण किया। मौके पर सीएमओ संजय अग्रवाल, अशोक गोयल, सचिन मित्तल, संजय ऐरन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के उद्यमियों ने इंडस्ट्रीयल एरिया में पौधारोपण किया। मौके पर अंकित गोयल, अमित जैन, भारत मित्तल, मुकेश जिंदल, सुधाकर आर्य, मनोज, अनंत गोयल, रोहित गर्ग आदि उद्यमी मौजूद रहे। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में वर्चुअल छात्र-छात्राओं की विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने छात्रों को पर्यावरण का महत्व बताया। चित्रकारी में आयुषी, आदित्य संगल, आकांशु मित्तल, एलिस, अंशु सिंह, अर्पित धीमान, आर्यन पंवार, आस्था देशवाल, आयुष गोयल, दीपांशु आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कैराना यमुना तट पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते जय हो एनिमल केयर ट्रस्ट के सदस्य।

कैराना यमुना तट पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते जय हो एनिमल केयर ट्रस्ट के सदस्य।- फोटो : SHAMLI

शामली में वीवीपीजी कालेज के स्वयंसेवक डीएम जसजीत कौर को  नीम का पौधा, मास्क तथा जीवो के पानी पीने क

शामली में वीवीपीजी कालेज के स्वयंसेवक डीएम जसजीत कौर को नीम का पौधा, मास्क तथा जीवो के पानी पीने क- फोटो : SHAMLI

शामली में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करतीं छात्राएं।

शामली में महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करतीं छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed