फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sarva UP Gramin Bank vandalized, Hungama

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में तोड़फोड़, हंगामा

Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sarva UP Gramin Bank vandalized, Hungama
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। हरड़ फतेहपुर की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के मैनेजर पर अपने चेहेतों को कैश देने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने बैंक में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


बैंक में हरड़ फतेहपुर, सोंता रसूलपुर, उस्मानपुर, हिंड, देवीपुरा आदि गांवों के खाते हैं। बैंक पर भुगतान की समस्याओं को लेकर चला आ रहा ग्राहकों का प्रतिरोध सोमवार को गुस्सा बनकर फूटा। ग्राहकों ने भुगतान न मिलने पर शाखा पर जमकर हंगामा किया और बैंक परिसर में तोड़फोड़ करते हुए भुगतान खिड़की आदि के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


ग्राहकों का उत्पात बढ़ता देख बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी फरार हो गए।    पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्राहकों से बात की तो बताया गया कि बैंक में मुंह देखकर भुगतान किया जा रहा है। ग्राहकों के सामने ही एक ग्राहक को बीस हजार रुपये दिए गए, जबकि मजबूूरी के बावजूद कुछ ग्राहकों को मात्र दस हजार रुपये ही दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों का आरोप था कि बैंक शाखा पर सात लाख रुपये आए थे। जिनमें से प्रबंधक ने मात्र 3.96 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया। बाकि भुगतान अपने चहेतों को दे दिया। उधर, बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में कुल चार लाख का कैश आया था जिसमें 3.96 लाख का भुगतान किया गया है। वहीं जिस व्यक्ति को 20 हजार रुपये दिए गए हैं, उसकी माता की तबीयत खराब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed