फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sarebaazaar yuvak ko goli maari

सरेबाजार जलालाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 20 Mar 2019 10:38 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 20 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
sarebaazaar yuvak ko goli maari
file - फोटो : amarujala
कस्बा जलालाबाद के कटहरा चौक बाजार में दुकान पर युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद बाजार में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। आसपास की दुकानें बंद हो गईं। दो दिन पहले ही युवक का निकाह हुआ था। युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी अय्याज उर्फ सोनू (25) कटहरा चौक बाजार में रेडीमेड की दुकान पर कपड़े खरीदने गया था। बताया गया है कि जब वह दुकान पर बैठा हुआ कपड़े खरीद रहा था, तो उसी समय एक युवक उसकी बराबर में आकर बैठ गया। उसने दुकानदार से कपड़े दिखाने की बात कही। इसी दौरान उस युवक ने अय्याज को तमंचे से सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। गर्दन में गोली लगने से अय्याज लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास की दुकानें बंद हो गई। युवक को गोली मारने की सूचना पर थानाभवन एसओ संदीप बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को थानाभवन के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ थानाभवन सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि अय्याज का दो दिन पहले 18 मार्च को कस्बे में एक युवती से निकाह हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा था बंद  
जलालाबाद। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे के कटहरा चौक में जिस दुकान में अय्याज को गोली मारी गई, उस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो बताया गया कि उस समय बिजली न होने के कारण कैमरा चालू नहीं था। इसके बाद भी कैमरे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है, ताकि उसकी फुटेज से कोई मदद मिल सके। पुलिस और लोगों का मानना है कि अगर सीसीटीवी कैमरे चालू होते तो आरोपी की आसानी से पहचान हो सकती थी।


सऊदी अरब में नौकरी करता था अय्याज
जलालाबाद। परिजनों ने बताया कि अय्याज सऊदी अरब में किसी कंपनी में तीन साल से काम करता था। परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद निकाह की तारीख तय होने पर वह करीब 20 दिन पहले ही सऊदी अरब से घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed