{"_id":"67df160310f7ce15f102f50f","slug":"saraf-accused-of-making-fake-jewellery-shamli-news-c-26-1-sal1002-138937-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सराफ पर नकली जेवर बनाकर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सराफ पर नकली जेवर बनाकर देने का आरोप
विज्ञापन
शामली। गांव महावतपुर गांव में सराफ से खरीदे आभूषण नकली निकले। दो लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
महावतपुर निवासी राजेन्द्र ने तहरीर देकर बताया कि गांव में पूर्व प्रधान मोहनलाल के घर में बनी दुकान में 8 माह पूर्व शामली के एक सराफ ने दुकान खाली थी। गांव के लोग उसी से ही आभूषण बनवा रहे थे। उसने भी अपने बेटे की शादी में बहू को उपहार में देने के लिए 3 मार्च को एक मंगलसूत्र, 2 अंगूठी , एक टॉप्स आदि आभूषण खरीदे थे। पुत्रवधू के परिजनों को आभूषणों पर शक होने पर जांच कराई गई तो आभूषण नकली निकले।
गांव निवासी महेश ने भी सराफ से लाखों रुपए के आभूषण अपने बेटे की शादी में बनवाए थे जो जांच में नकली पाए गए हैं। आरोप है कि सराफ इन दिनों लापता है। कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा। गांव के सूरज, रोशन, अमरीश, यशपाल, सुरेंद्र, बालकिशन, ओमकुमार, डॉक्टर जितेन्द्र, पुष्पेंद्र, अंकुर आदि ने भी सराफ से आभूषण बनवाए थे। अब उन्हें भी खरीदे आभूषण नकली होने का डर सता रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।