फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Santa came Deroen happiness

सेंटा आए, ढेरोें खुशियां लाए

Sun, 25 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Santa came Deroen happiness
Christmas Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/झिंझाना/ऊन। शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस बडे़ ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने सेंटा क्लॉज के वेश में डांस करते हुए बच्चों को उपहार और टॉफियां बांटकर सबको खुश किया।
विज्ञापन


शनिवार को सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजकर कैरोलस गाते हुए एक दूसरे को उपहार भेंट कर प्रेमभाव व सौहार्द और भाईचारा का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा व डायरेक्टर ने सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर मनोज शर्मा, रीना गौतम, राकेश संगल, अंकित कुमार, मनीष गोयल, उमा गर्ग, शिखा, रुचि, मीनाक्षी, रेखा, प्रियंका, नीलम, शालिनी, अनिता आदि मौजूद रहे। वहीं, रॉक गोल्ड प्ले स्कूल व चिल्ड्रन एकेडमी में बच्चों का जन्मदिन व क्रिसमस डे धूमधाम से किया। संचालन इंदू सचदेवा ने किया। छोटे बच्चों ने कविताएं सुनाईं और सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को टॉफियां और उपहार दिए।
विज्ञापन


मौके पर प्रधानाचार्य अंकित गुप्ता, अंकुर गोयल, शुभम, सारिका वर्मा, श्वेता, इंदू, आदि मौजूद रहे। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड, क्रिसमस ट्री व रंग बिरंगी पोशाक पहनकर सेंटा क्लॉज के वेश में डांस किया। स्कूल मैनेजर चेतन मुंजाल व चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल और प्रधानाचार्य धीर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीएसएम पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने फैंसी ड्रेस, व डॉक्टर, चाचा नेहरू, स्पाइडर मैन, बॉबी डॉल, सैनिक, पुलिस व सेंटा क्लॉज के वेश में कार्यक्रम आयोजित कर सबको हैरान किया। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक व अध्यापिकाओं ने बच्चों से केक कटवाकर बच्चों को जन्मदिन व क्रिसमस की उपहार देकर बधाई दी।

सेंट आरसी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान आदित्य कुमार, मनोज आर्य, अमित पंवार आदि मौजूद रहे। वही मेपल्स एकेडमी में क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वहीं, आज के दिन जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाते हुए केक  काटकर सभी को गिफ्ट दिए। प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने सभी बच्चों को क्रिसमस और जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रताप सिंह, बालविक्रम, मोनू, संदीप, देवांशु आदि मौजूद रहे। उधर, ओशोदीप पब्लिक स्कूल में प्ले व कक्षा 2 के बच्चों ने बम बम भोले व जिंगल बेल्स आदि गीतों पर जमकर डांस किया। मौके पर प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल, नितिन, रेणू, कमलेश, मुकुल, रीना, मयंक समेत अन्य िशक्षक आैर मेहमान रहे।


उधर, ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शुभारंभ डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक व मैनेजर अंकुर राणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कुनाल, हर्षित, युवराज, देव, मनु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed