फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sant Ravidas's procession came out with pomp

धूमधाम से निकली संत रविदास की शोभायात्रा

Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas's procession came out with pomp
थानाभवन संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा का फीता काट कर शुभारंभ करते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
धूमधाम से निकली संत रविदास की शोभायात्रा
विज्ञापन

थानाभवन/जलालाबाद/गढीपुख्ता/चौसाना। जिले में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। थानाभवन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जलालाबाद में एमएलसी सुुुरेश कश्यप कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शनिवार को थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा स्थित रविदास मंदिरों में हवन पूजन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, केक भी काटा गया। मोहल्ला नबीपुरा व रेती सराय में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को आयोजन समिति की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों व छुआछूत का अंत होगा व राष्ट्र मजबूत होगा। बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप ने भी रविदास मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नबीपुरा से संत रविदास महाराज, बाबा साहब भीम राव आंबेडकर, भारत माता, शिव पार्वती नृत्य की झांकी शामिल रही। रेती सराय व शाहविलायत माजरी मोहल्ले से गौतम बुद्ध, संत रविदास, भोलेनाथ, भारत माता, जय जवान जय किसान, भीम राव आंबेडकर आदि अनेक झांकियां निकाली गईं। पूर्व संध्या पर जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व चैयरमैन संजय कुमार शर्मा, अनमोल गर्ग, मुकेश गौतम, सभासद विनोद सैनी, ऋषिपाल सैनी, जोनी सैनी, रणवीर सिंह, लवी राणा, मोहल्ला नबीपुरा से अनुज कुमार, प्रवीन कुमार, तीर्थ प्रकाश, आकाश, वीरेंद्र कुमार, नीटू कुमार, अमित कुमार, देशराज, विनोद, अनिल डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद के ग्राम रसीद गढ़ में मुख्य रास्तों से शोभायात्रा सादगी के साथ निकाली गई। बसपा एमएलसी सुरेश कुमार कश्यप ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुन्नीलाल वरिष्ठ बसपा नेता, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, योगेश कुमार, ओमप्रकाश, विनोद मौजूद रहे।
उमरपुर, इरशादपुर में मंदिर को फूलों से सजाया गया। प्रात: हवन किया। मुख्य रास्तों, चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में करण सिंह, देवेंद्र आर्य, धीर सिंह, ओम, विनोद कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे।
गढ़ीपुख्ता के राझड़ गांव में संत रविदास मंदिर में हवन पूजन किया गया। झांकियां निकाली गईं। कमेटी के अध्यक्ष उदयवीर, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार, संजीव, सहेंद्र, सनम, अक्षय, शेखरचंद, डा दर्शन, त्रिलोक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में जयंती पर मंदिर में हवन-पूजन किया। डीजे बैंड बाजों के साथ झांकियां निकाली गईं। प्रमोद कुमार, शिवराज, भंवर, भगत सिंह, बिजेंद्र, नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

चौसाना में जगह-जगह कार्यक्रम और भंडारों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में चरण मुखिया, अशोक मिस्त्री, अमरपाल, सोमपाल, अनुज, शेखर, सुनील कुमार का सहयोग रहा।

जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी स्थित श्री ठाकुरद्वारा बरात घर का लोकापर्ण करते गन्ना मंत्री सु

जलालाबाद के मोहल्ला रामरतन मंडी स्थित श्री ठाकुरद्वारा बरात घर का लोकापर्ण करते गन्ना मंत्री सु- फोटो : SHAMLI

कांधला के गांव भभीसा में रविदास जयंती का शुभारंभ करते थानाप्रभारी

कांधला के गांव भभीसा में रविदास जयंती का शुभारंभ करते थानाप्रभारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed